फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा, भरत मिलाप, दुर्गा प्रतिमा विजर्सन पर रुट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दशदशहरा, भरत मिलाप और दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान शहर के कई रुट डायवर्ट रहेंगे। एसपी ललित कुमार सिंह के निर्देश पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को ये डायवर्जन प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन

जिसमें गाजीपुर से आने वाले भारी/हल्के वाहनों को जो गोरखपुर/बलिया की तरफ जाना चाहते हैं, को गाजीपुर तिराहा से भीटी, बलिया मोड़ होते हुये गोरखपुर/बलिया की तरफ जायेंगे।वहीं बलिया की तरफ से आने वाले भारी/हल्के वाहनोंजो आजमगढ़ की तरफ जायेंगे, इसके बलिया मोड़ से डाड़ी चट्टी मोड़, मतलूपुर होते हुये आजमगढ़ की तरफ भेजा जायेगा।वहीं गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी/हल्के वाहनों को जो गाजीपुर/ आजमगढ़/बलिया की तरफ जाना चाहते हैं, को डाड़ी मोड़, मतलूपुर मोड़ से आजमगढ़ की तरफ/बलिया मोड़ से पहसा हलधरपुर होते हुये बलिया तथा भीटी गाजीपुर तिराहा होते हुये गाजीपुर को जायेंगे।जबकि आजमगढ़ की तरफ से आने वाले भारी/हल्के वाहनों को जो बलिया की तरफ जाना चाहते हैं, को मतलूपुर मोड़ से डाड़ी मोड़, बलिया मोड़ होते हुये बलिया की तरफ भेजा जायेगा। जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रतिमा विजर्सन के दौरान समस्त मूर्तियां जब मिर्जाहादीपुरा चैराहा से अन्दर औरंगाबाद मोड़, टी0सी0आई0 मोड़, चैक होते हुये जब भीटी चैराहे की तरफ आयेंगी तब बलिया मोड़ व गाजीपुर तिराहा से वाहनों को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जायेगा और किसी प्रकार के भारी/हल्के वाहन को भीटी की तरफ नही जाने दिया जायेगा।
इनसेट
अफवाहों पर ध्यान न दे:एसपी
मऊ। एसपी ललित कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा, दशहरा , दुर्गा प्रतिमा विजर्सन और भरत मिलाप त्यौहारों पर लोगों से अपील किया कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं कोई भी सूचना या कोई घटना हो 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि समस्त पूजा पाण्डालों में बिजली तार खुला न रखें/टेप लगा लें, जिससे कोई घटना न हो।किसी भी स्थिति में कोई भी पाण्डाल विद्युत लाईन के नीचे न बनाया जाय। पाण्डाल के पास सामान्य प्रयोग के अतिरिक्त अग्निशमन हेतु बाल्टी में पानी व बालू अवश्य रखें।दुर्गापूजा पाण्डालों एवं रामलील मंचन के स्थानों पर जिम्मेदार वालेन्ट्यिर 24 घण्टे सतर्क रखें जामय।कहा कि विसर्जन जुलूसों के दौरान शराब/अन्य मादक पदार्थों को सेवन कदापि न करें।ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें