घोसी। बामसेफ मुक्ति मोर्चा की जनपद स्तरीय एक बैठक रविवार को घोसी नगर के बस स्टेशन स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर के सभागार में हुई। इसमें संविधानिक अधिकार के प्रति लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने पर चर्चा की गई। बामसेफ के कार्यकारी अध्यक्ष अमित सहगल ने कहा कि यह गरीबों को एकजुट करके हो रहे अत्याचार से लड़ने की जरूरत है। इसके लिए संवैधानिक तरीके को अपनाना जरूरी है ।हम सब संविधान का अनुपालन करेंगे। मंडल सचिव मरछू प्रजापति ने कहा कि आज सामंतवादी ताकतें संविधान इसलिए जला रही हैं कि शोषण करने का रास्ता साफ हो जाए। भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रामबली एवं बाबूराम ने कहा कि आज जो कुछ भी हमें मिला है वह संविधान से ही मिला है। इसलिए इसे सजोने की जरूरत है। अध्यक्षता बाबूराम एवं संचालन सुनील यादव ने किया। इस अवसर पर अमित खरवार, रोशन कुमार ,विक्रम बसफोर ,अमरजीत यादव, राजदिलावर , अनिल शर्मा , सुशील चंद्रा , संतोष कुमार , राम कृपाल भारती , बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।