फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट आफ स्कूल बच्चों का हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत छह से 14 वर्ष के बच्चों का सर्वेक्षण पांच अगस्त से शुरू होकर आज अंतिम चरण में नगर के मुंशीपुरा वार्ड के विभिन्न मुहल्लों झुग्गी झोपड़ी, रेलवे स्टेशन, घुमंतू परिवार के सर्वेक्षण के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंगलवार को मंशीपुरा के शिक्षकों, बीटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा छात्र छात्राओं की जागरूकता रैली के साथ आउट आफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन किया गया। सर्वे के दौरान 15 बच्चे आउट आफ स्कूल मिले सर्वेक्षण का कार्य मुंशीपुरा, कालीचौरा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज होते हुए ओवरब्रिज के नीचे संपन्न किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हम शिक्षकों अपने वार्ड के मुहल्ले का सर्वेक्षण का कार्य सौंपा गया है। इसके अंतर्गत छह से 11 वर्ष तथा 11 से 14 वर्ष के विद्यालय जाने वाले तथा स्कूल जाने वाले सभी बच्चोें का चिन्हांकन किया गया है। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि इस वर्ष परिवार सर्वेक्षण कार्य में शिक्षक ऑगनबाड़ी कार्यकत्री लगाई गई हैं। जो नगर के 42वार्ड का सर्वे कर वार्ड संकलनकर्ता के पास जमा करेंगी ।सभी संकलनकर्ता छह सितंबर को यूआरसी पर अपनी रिपेार्ट जमा करेगे। इसके आधार पर यह चिंहित किया जाएगा कि किस वार्ड में ज्यादा बच्चे अभी विद्यालय नहीं जा रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान हंसरावती पांडेय, सोनम श्रीवास्तव, सोभावती, ऊषा राय, राधा सिंह, संगीता राय, बीटीसी प्रशिक्षु अंजली वर्मा, नेहा श्रीवास्तव, गरिमा, संध्या, मंजू सिंह, मीरा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें