फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर हो पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सामूूहिक अवकाश लेकर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति नहीं हो सकी है। राज्य कर्मचारियों की भांति अवकाश नगदीकरण किया जाए। पुरानी पेंशन पूर्व की भांति बहाली की जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा, नियमित नियुक्ति की व्यवस्था की जाए। वित्त विहीन विद्यालयों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जाए।
अशोक राय ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सरकार से कई बार वार्ता की। लेकिन समस्या का समाधान न होने के चलते संघर्ष का रास्ता अपनाया है। हम मांगों को माने जाने तक संघर्ष करते रहेंगे। कमल नरायन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हम आर्थिक रूप से पिछड़े कर्मचारियों की समस्याओं तथा हमारी जायज मांगों को न माना जाना सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। एक तरफ राज्य कर्मचारियों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन हमें सरकार से बार-बार मांग करने के बाद भी प्राप्त नहीं हो रही हैं। धरने को जयनारायन द्विवेदी, कांग्रेस नेता राष्ट्र कुंवर सिंह, रामाश्रय यादव, राजीव द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। अंत में मुख्यमंत्री कले संबोधित छह सूत्री मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती को सौंपा। धरने में देवभाष्कर तिवारी, रमावती, बृजमोहन यादव, मुहम्मद वैश, कृष्णपाल द्विवेदी, राकेश कुमार सिंह, अखिलेश यादव, कपूरचंद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगे
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति किया जाए।
राज्य कर्मचारियों की भांति अवकाश नगदीकरण किया जाए।
पुरानी पेंशन पूर्व की भांति बहाल की जाए।
राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा बहाल की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें