मऊ। जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को एक दर्जन कार्यकर्ता तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को पत्रक सौपें।
ज्ञापन में एसडीएम को बताया गया कि क्षेत्र के देवारा धुस में बीते 11 जुलाई को दबंगों ने गांव निवासी आधा दर्जन पट्टेदारों के रिहाइसी झोपड़ियों एवं सहन पर लगे हैंडपंपों के साथ गृहस्थी के सामानों को नष्ट कर दिया था। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन के इस लापरवाही के विरोध में जनता क्रांति पार्टी के कार्यकर्ता 27 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बताते चले देवारा धुस गांव निवासी मुनीब चौहान, पप्पू चौहान, शंभू चौहान, कन्हैया चौहान के नाम पर वर्ष 2016 में तहसील प्रशासन की तरफ से आवासीय पट्टा किया था। लेकिन गांव के ही कुछ दवंगों ने पट्टेदारों को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ,सुराती देवी ,बालकिशुन ,रामबदन ,पप्पू चौहान, कन्हैया , प्रमोद चौहान आदि लोग मौजूद रहे।