फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर एतिहासिक पोखरे की कराई खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लाक के ग्राम पंचायत माफी लाड़नपुर के मौजा चेरारामका पुरा में गुरुवार को ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर सालों से उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक ब्रह्म बाबा मंदिर के पास बने तालाब का चंदा एकत्र कराने कर गहरीकरण कराने का कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत से तालाब का गहरीकरण कराने की मांग कर चुके थे, लेकिन एक बार भी कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत माफी लाड़नपुर के मौजा चेरारामकापुरा में स्थित गाटा पोखरी संख्या 219 जो लगभग 13 मंडे का हैं। तालाब के किनारे गांव में प्राचीन ब्रहमा बाबा का मंदिर भी बना है। पिछले कई सालों से तालाब का रखाव न होने के चलते तालाब में पानी सूख चुका है। जिसके चलते पोखरे में पानी न होने से आस-पास का जलस्तर गिर रहा हैं, वही जानवर पशु पक्षी भी परेशान हैं। जल संचयन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत से तालाब के गहरीकरण की मांग की, लेकिन पंचायत द्वारा गहरीकरण का ध्यान नहीं दिया गया। तालाब का गहरीकरण कराने के लिए गांव के संजय राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चंदा एकत्र किया। गुरुवार को एकत्र चंदा की राशि से ग्रामीणों ने तालाब के गहरीकरण का कार्य शुरू कराया। इस कार्य में उत्सव राय, सुदामा यादव, राम प्रताप, सुरेश, राम प्रसाद गुल्लन, अमरनाथ शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें