मऊ। नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में शनिवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा भारत के सह जिला प्रभारी मिथिलेश ने बच्चों को योग का अभ्यास कराया।
बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्ध चक्रासन और सूक्ष्म व्यायाम सहित अनेक आसनों का अभ्यास कराया। युवा भारत के सह जिला प्रभारी मिथिलेश ने कहा कि योग करने से बच्चों को पढ़ाई में मन लगता है। तनाव, चिंता, अवसाद, क्रोध, भय सहित अनेक मानसिक बीमारियों में लाभ होता है। उन्होंने कहा कि अगर स्वस्थ शरीर हो और मन अस्वस्थ है तो अधिक दिनों तक स्वस्थ नहीं रह सकते। बच्चों में संपूर्ण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग से बच्चों के वाणी, व्यवहार, अध्ययन, चिंतन, अभिव्यक्ति की शक्ति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। इस दौरान प्रियंका वर्मा, दुर्गेश सिंह, सोनू जायसवाल, साक्षी राय, अमित त्रिपाठी, सिद्धार्थ, मनोज यादव, संदीप दुबे आदि शामिल रहे।