फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से धरना देंगे संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की विद्युत वितरण मंडल कमेटी की बैठक सोमवार को नगर स्थित सहादतपुरा हाइडिल कालोनी शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें विद्युत अनुरक्षण एवं परिचालन आदि महत्वपूर्ण कार्यो में कार्य कर रहे संविदाकर्मियों के लगभग 12 माह से रूके हुए मानदेय सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही आंदोलन की रणनीति तय की गई। कहा गया कि छह जुलाई से धरना दिया जाएगा और आंदोलन को धार दी जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि बेरोजगारी का लाभ उठा कर स्थानीय विद्युत प्रबंधन द्वारा संविदाकर्मियो का शोषण बेरोकटोक जारी है।स्थानीय विद्युत प्रबंधन की लचर कार्यप्रणाली के कारण शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन के लगभग तीस आदेशों के बावजूद जिले के संविदाकर्मियों का आर्थिक शोषण रूक नहीं रहा है। कहा कि हाड़तोड़ मेहनत करने के बावजूद लगभग 12 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। कहा कि कर्मचारियों को मनमाने ढ़ग से दो हजार या तीन हजार रूपए नगद भुगतान किया जा रहा है। इससे संविदाकर्मियों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।शासन के आदेश के विपरीत जिले में संविदाकर्मियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ईएसआई का कार्ड नहीं बनवाए जाने से संविदाकर्मियों के दुर्घटना की स्थिति में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
कहा कि संविदाकर्मियों की मांग को लेकर छह जुलाई अधीक्षण अभियंता के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 24जुलाई से विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में शिवपरसन राम, विजयकांत सिंह, इसरारूल हक, देवेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, सुग्रीव मौर्या, कृष्णकांत सिंह, रमायन शर्मा, बब्बन सिंह, श्रीराम, रामपति, दिवाकर मौर्या, हरेश्याम वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें