मऊ। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने सीधे वादकारियों से प्रत्येक न्यायिक कार्य दिवस में उनका मंतव्य सुन कर न्यायिक कार्यों को आगे बढ़ाए जाने के सिलसिले को जारी रखते हुए गुरुवार को कुल 126 वादों की सुनवाई किया। जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा संदर्भित 21 वाद भी सम्मिलित थे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुव्यवस्थित तरीके से गुरुवार को संपन्न न्यायिक कार्यों में इतनी बड़ी संख्या में वादकारियों द्वारा स्वयं अपना पक्ष रखे जाने से स्पष्ट होता है कि काफी लंबे समय से न्यायालयों के चक्कर काटने के बाद स्वयं अपना पक्ष प्रस्तुत करने के मिले अवसर को वादकारी किसी भी दशा में गवाना नहीं चाहते हैं। कई दिनों से अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्यो से विरत रहने एवं बहिष्कार के कारण वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए मंडलायुक्त रंगाराव द्वारा सीेधे वादकारियों से उनका पक्ष सुनकर गुण दोष के आधार पर वादों का निस्तारण किए जाने का निर्णय लिया गया।