फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर नराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत काछीकला में सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम पंचायत भवन पर दोपहर 1 बजे जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम प्रधान और सफाई कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लेकिन 20 मिनट तक ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के न आने पर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रहे रिंकू देवी, पूनम देवी ,प्रमिला देवी, तेतरी ,बुचिया देवी ,कपिलमुनि ,जितेंद्र राजभर, जनार्दन ,मिलखू राजभर ,चंद्रमा राजभर, लालशा राजभर, सोनम ,दिनेश , जिदरा देवी और चंद्रभान राजभर कहना है कि ग्राम पंचायत काछीकला में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तो तैनात है, लेकिन सफाई कर्मी कब आते-जाते हैं, किसी को पता तक नहीं चलता और अपनी मनमानी करते हैं। अगर ग्रामीण सफाई कर्मियों से सफाई के बारे में कहते है तो उसके बावजूद वह काम नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में कई बार ग्राम प्रधान सुनिता राय से भी शिकायत के बाद गांव में साफ सफाई नहीं हुई है। हालात यह है कि गांव में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन किसी भी सफाई कर्मी को गंदगी नहीं दिखाई दे रही है। कहा कि मजबूर होकर ग्रामीण खुद ही सफाई करते है। नराज ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का निस्तारण न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए ग्राम प्रधान और सफाई कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें