फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी ईंटों से हो रहा खडंजा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय। विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्रामपंचायत बंदीघाट में चैदहवें वित्त से कराये जा रहे खडंजा कार्य में मानक की उपेक्षा की शिकायत गांव वालों ने किया है। गांव वालों का कहना है कि खडंजा बनाने में पुरानी ईंटों और टुकडियों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर मानक के अनुरूप बनवाने की मांग किया है। इस बावत ग्रामीण चन्द्रभान, बहादुर, दूधनाथ, गनेश, परमेश्वर विश्वकर्मा, कालिका का कहना है कि इस खडंजा मार्ग में नई ईंट के बजाय बीस वर्ष पुरानी गांव में स्थापित पोल्ट्रीफार्म की दीवार की तीसरे दर्जे की ईंट निकालकर खडंजे में लगाया जा रहा है। रघुनाथ, मुन्नू राजभर, ललसू, मनसा, फुलवंती, रजिया की ओर से खंड विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र लिखकर जांच कराने तथा खड़ंजे में नई ईंटों के प्रयोग की मांग किया है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी हरवंश राम का कहना है कि इसकी जांच कराकर त्वरित कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें