फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चिरैयाकोट क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी मनती देवी (61) पत्नी देवनंदन सोनकर शुक्रवार को चिरैयाकोट बाजार से अपने घर पैदल जा रही थी। अभी वह आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग स्थित सिरसा प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार न ेउसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में देर रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें