फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे 26 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कस्बा स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर में मंगलवार को 26 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू और मुस्लिम एक ही मंडप में नजर आए। सभी जोड़ों को विवाह के बाद घरेलू सामान सहित शादी के प्रमाणपत्र, चेक दिए गए। ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी विजय शंकर राय की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला सयोजक अजय सिंह आदि द्वारा वर वधु को आशीर्वाद देने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित सामानों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। जयमाला डलवाकर जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र दिया गया। जयमाला के बाद उन्हें फेरे और निकाह के लिए मंडप पंडाल में भेजा गया। अपराह्न लगभग तीन बजे भाजपा के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में पहुंचे और नवदंपति को शादी का प्रमाणपत्र घरेलू सामान उपहार में दिया। नवदंपति का कहना था कि सामूहिक विवाह फिजूल खर्च से बचाता है। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपति को सरकार की ओर से उपहार के तौर पर उनके खाते में 20 हजार रुपये, सामाजिक संस्थाओं की ओर से घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। यह सरकार की अतिमहत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, जिसमें गरीब, असहाय लोगों की मदद की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक के एनआरपी नरेंद्र गुप्ता के देख-रेख में सभी कर्मचारी लगे रहे। इस अवसर पर शीत कुमार सिंह, सुग्रीव प्रसाद, विजय मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडेय, विवेकानंद गुप्ता, संतोष कुमार, नदीम अख्तर, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, मुन्ना सिंह, राम अवतार, हरेंद्र कुमार, बुधिराम, मोती यादव, अनिल राय, शिव कुमार, लाल श्रीवास्तव, घनश्याम राजभर, सुबाष चंद गुप्ता आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उधर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोपागंज ब्लाक प्रधान संघ शुरू से ही पूरी तत्परता से लगा रहा। स्थिति यह रही कि उक्त शादी का डेट फिक्स होने से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में ब्लाक के सभी प्रधान लगे रहे। प्रधानों तथा ब्लाक कर्मचारियों की मेहनत का लोग गुणगान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें