मऊ। यूपी एजूकेशनल एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेश कन्नौजिया पर प्राणघातक हमला होने के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि अराजकतत्वों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेश कन्नौजिया पर प्राणघातक हमला करने की जितनी निंदा की जाए कम है। पुलिस विभाग की तरफ से अभी तक दोषियों को गिरफ्तार करना तो दूर सुराग तक नहीं लग सका है। हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने को राकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेश कुमार सिंह, भूपेंद्र वीर सिंह, रमेश यादव, जयनारायण दुबे, देवभाष्कर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अरविंद मिश्र, संजय कुमार उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।