31 मार्च तक जमा कराएं संपति कर
संपतिकर को लेकर विशेष बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र में बनें नवीन भवन जिनका अभी तक पंजीकरण नपा कार्यालय में नहीं हो सका है। उन्हें दर्ज कर उनसे संपतिकर वसूल करने के लिए शनिवार को कार्यालय के सभागार में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने संपित कर की वसूली ग्राफ बढ़ाने के साथ 31 मार्च तक संपितकर न देने वाले गृहस्वामियों से वसूल करने पर चर्चा की गई।
बैठक में नपाध्यक्ष ने नगर क्षेत्र में छूटे हुए भवनों पर टैक्स लगाने के लिये चर्चा करते कहा कि कई नवीन भवन और पुरानेे भवन स्वामियों द्ववारा नगर पालिका की ओर से समस्त सुविधाएं मुहैया होने के बाद संपित कर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे भवन स्वामी स्वंय अपने भवन का आधार पर नगर पालिका कार्यालय में 31 मार्च तक संपतिकर जमा कराएं। वहीं अगर इनके द्ववारा इस समयअवधि तक संपत्ति कर न चुकाने पर सर्वे अभियान चलाकर
चिहिन्त कर इन पर कार्रवाई करते हुए संपति कर वसूल की जाएगी। इस संबंध में नपाध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को इस पर अमल करने का निर्देश दिया। बैठक में ईओ आशीष ओझा, गुफरान खान, धर्मेंद्र पांडेय, कमलेश पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे।