बढुआ गोदाम। मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की रात को जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। इस दौरान परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए। अस्पताल में भर्ती युवक प्रकाश (18) सूरजपुर गांव निवासी भगवान का पुत्र है। परिवार के सदस्यों को युवक के जहर खाने के कारण की जानकारी नहीं थी। जहां युवक के हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।