फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। पुलिस ने कस्बा स्थित दुबारी मोड़ से सफेद बालू लदी दो ट्रेक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दिया।मोरंग बालू की कमी के कारण क्षेत्र में आजकल सफेद बालू मनमाने दामों पर खूब बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं।देवारा में स्थित घाघरा नदी के किनारे से सफेद बालू का खनन ब्यापक पैमाने पर किया जा रहा है।शाम ढलते ही खनन माफियाओं के ट्रैक्टर ट्राली लेकर नदी के किनारे जम जाते हैं और पूरी रात जमकर बालू की ढुलाईकर उंची दरों पर क्षेत्र में स्थित स्टॉकिस्टों और जरूरत मंदों को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। खनन माफिया सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।बता दें लाल बालू मोरंग की भारी कमी और उसकी महंगाई के चलते सफेद बालू की डिमांड बढ़ गई है।एक हजार से लेकर एक हजार दो सौ रुपयों तक बिकने वाले सफेद बालू को वर्तमान समय में पुलिस और खनन विभाग का खौफ दिखाकर माफिया चार से पांच हजार रुपये प्रति ट्राली की दर से बेंच रहे हैं। सोमवार की भोर में दो ट्रैक्टर ट्राली पर सफेद बालू लादकर मधुबन क्षेत्र में आ रहा था।तब तक इसकी भनक मधुबन पुलिस को लग गई और पुलिस ने जाकर बालू से लदी दोनों ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें