फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश दिवस मनाने की तैयारी पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के आदेश पर आगामी 24 जनवरी को ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ मनाया जाएगा। इस दिवस को मनाने के लिए शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में कार्यक्रम संपन्न कराने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम की शुुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी। इसके अलावा प्रमुख स्वतंत्रता सेनानीयों पर विचार गोष्ठी प्रमुख नागरिकों के विचार और प्रदर्शनी लगाया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को कार्यक्रम का अध्यक्ष और जिला विकास अधिकारी को इसका सचिव बनाया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्टेऊट सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें