फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे स्वगीर्य राजनरायण् - धर्मप्रकाश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोगों के हितों में सदैव प्रयासरत रहना, किसी गरीब व कमजोर तबके के लोगों की समस्या सुनकर उसे दूर करने की जुट जाना। यह सब गुुण स्वगीर्य राजनरायण में थे, अपने इसी लोकहित कार्यो के चलते वो कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में लोकप्रिय थे। यह बात रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने पार्टी के स्वगीर्य नेता राजनरायण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी लोकबंधु राजनेता स्व.राजनरायण की 31 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन करके मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व.राजनाराण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामजतन राजभर, रामधनी चौहान, महेंद्र चौहान, रामधनी यादव, रामलगन यादव, धीरज राजभर, चंद्रिका यादव, प्रेमनरायण यादव, सोनू यादव, सुदामा गौड़, रामप्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें