फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ पर तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से अवकाश पर आया बीएसएफ का जवान बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल जवान को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल बीएसएफ जवान ज्ञानेश्वर त्रिपाठी पुत्र प्रमोद तिवारी कोपागंज थाने के सहरोज गांव का निवासी है। वह किसी काम से जिला मुख्यालय गया था। वहां से वापस आते वक्त डेढ़ बजे दिन में सहरोज मोड़ के पास उसकी बाइक एक अन्य खड़ी बाइक से टकरा गई। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हुआ। आसपास लोग घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी कोपागंज ले जाकर भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें