मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपदीय शाखा के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं पर बुधवार को भी आंदोलन कर काम काज ठप रखा गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 60 वें दिन 14 दिन परियोजनाओं पर हड़ताल जारी रही। महामंत्री बीना राय ने कहा कि जब तक हमारी 13 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।