फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी का धरना 52वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकताओं का धरना 52वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अनशन की अध्यक्षता उर्मिला भारती तथा संचालन अफसाना ने किया।धरने को संबोधित जिला महामंत्री बीना राय ने कहा कि हम महिलाओं को शोषण मुक्त रखने का दम भरने वाले राजनेताओं पार्टी एवं अधिकारियों को आंगनबाड़ी महिलाओं की तकलीफ नहीं दिखती। 4000 प्रतिमाह पर सोलर रजिस्टर व सारे विभागों का काम करने वाली महिलाओं को चार चार महीने गैफ करके मानदेय दिया जाना अत्यंत दुख की बात है एक दैनिक मजदूर की मजदूरी से भी आधे पैसे में काम करने वाली सिर्फ गरीब महिलाएं हैं धन्य है सरकार और सरकारी सोच गरीब बच्चों की फिक्र किसे ? अधिकारियों राजनेताओं की लग्जरी गाड़ी ऑफिस के साजो-सामान के लिए पैसे की कमी नहीं लेकिन गरीब विधवा तलाकशुदा आंगनबाड़ी बहनों के लिए मानदेय का पैसा ही नहीं कम से कम हमें एक बेहतर मान दे ही दिया जाए ताकि हमारे बच्चों के आंसू को हम पहुंच सके। अनशन में उपस्थित उर्मिला यादव, प्रमिला ,नूरी, कहकशा ,निकहत, संगीता तिवारी, चंद्रकला, साइमा, चंदा, संभा ,पुष्प लता, बाला ,अंजना, शशिप्रभा, प्रवीन, अंजूम, इशरत, रमावती देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें