बढुआ गोदाम । घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से तेजाब पी लिया । हालत गंभीर होने पर परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सीएचसी घोसी के डाक्टरों ने अधेड़ को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। तो सदर अस्पताल के डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। तेजाब का सेवन करने वाला अधेड़ जयकरन राजभर 50 घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव का निवासी हैं । परिवार के सदस्यों की मानें तो शनिवार की रात जयकरन खाना आदि खाकर सोने चले गए। रात को अज्ञात समय उन्होंने तेजाब का सेवन कर लिया। परिवार के सदस्यों को इस घटन की जानकारी सुबह हुई। इस दौरान अधेड़ की हालत गंभीर थी, परिवार के सदस्य उसे आनन-फानन में सीएचसी घोसी ले गए थे।