फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट बाजार स्थित शहीद स्मारक पर मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान 18 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्घ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष सुनीता मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार मात्र आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन इस बार का आंदोलन आरपार की लड़ाई पूरी होने पर ही थमेगा। धरने को रंजना राय , मीरा , निशा , किस्मत सिंदे , ममता राय आदि ने संबोधित किया। इसके अलावा सुमन, शकुंतला, फूलमती, लालमती, गिरजा यादव, शीला आदि उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें