घोसी। मंडलीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को सत्यराम जनता इंटर कॉलेज, कल्यानपुर के क्रीड़ांगन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्गेश सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) व कालेज के प्रबंधक विनोद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।
मंडलीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में आजमगढ़ की विभा मौर्य विजेता तथा मऊ की अनुराधा चौबे उपविजेता रही। 59 किलो भार वर्ग में मऊ की पूजा यादव विजेता रही। बालक वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग के 55 किलो में मऊ के विकास यादव विजेता रहे। इसी आयु के 60 किलो में मऊ के रोहित विजेता रहे। 17 वर्ष आयु में बालक वर्ग के 54 किलो में बलिया के अरुण पाल विजेता रहे। इस वर्ग के 76 किलो में आजमगढ़ के सत्यब्रत विजेता रहे। 19 वर्ष के बालक वर्ग के 66 किलो में मऊ के विशाल कुमार विजेता रहे। 74 किलो में बलिया के पवन यादव विजेता रहे। कुश्ती में मऊ और आजमगढ़ की टीम को सर्वविजेता की शील्ड संयुक्त रूप से दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि मनोज कुमार तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी (रा.मा.शि.अ), जय नारायण द्विवेदी, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, देव भास्कर तिवारी, उपेन्द्रनाथ राय, रमाकांत यादव, उमेश चंद्र पांडेय, डॉ देवेंद्र पांडेय, कमलाकांत त्रिपाठी, बृजलाल यादव, ओमेन्द्र सिंह, राजनारायण जी (जिला उप क्रीड़ा अधिकारी-मऊ) रामानंद यादव, मृत्युंजय तिवारी, ओमप्रकाश राय, जनार्दन सिंह, रामजी यादव, सुग्रीव गौतम, संजय कुमार सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव, विवेक कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विजयी प्रतियोगियों को प्रबंधक विनोद कुमार सिंह द्वारा शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।