फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिखाए आधुनिक खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। पूर्वांचल विकास संस्थान के तरफ से परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में सोमवार को नाबार्ड के सहयोग से कृषक क्लब की बैठक हुई । इसमें रबी फसलों पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषक क्लब के सदस्यों को रबी सीजन में होने वाली फसलों पर प्रशिक्षण दिया गया । बैठक को संबोधित करते हुए कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि रबी में दलहनी और तेलहनी की बुवाई तभी करें जब तापमान 18 से 20 डिग्री पर पहुंचे। दलहनी, तिलहनी की बुवाई में उर्वरक में डीएपी की जगह एसएसपी का प्रयोग करना चाहिए। संस्था के निदेशक भानु प्रकाश पांडेय ने क्लब के सदस्यो को फसल बीमा योजना,मृदा परिक्षण,किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। साथ ही संस्था के तरफ से क्लब के सदस्यों को पालक के बीज का पैकेट नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर विनोद कुमार सिंह, बबलू प्रधान, बिट्टू सिंह, रामजन्म, खरचू आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें