मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गॉव के पास रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रही 14 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई।बरहदपुर गॉव निवासी विष्णु भगवान सिंह की पुत्री नीतू सिंह सोमवार को रेलवे पटरी के किनारे बकरी चार रही थी। बताया जाता है कि उसे कान से कुछ कम सुनाई देता था। इस दौरान दिन में 3 बजे आजमगढ़ की तरफ से आ रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।