मऊ। नगर के चकमेंहदी स्थित नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को फ्लैग एवं मैप मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्रा-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 12 विज्ञान वर्ग ग्रीन हाउस की छात्रा श्रेया राव, द्वितीय स्थान कक्षा 10 जैस्मिन येलो हाउस की छात्रा सौम्या गुप्ता तथा तृतीय स्थान कक्षा 10 जैस्मिन ब्लू हाउस की छात्रा कृतीका व आंचल सिंह को मिला। मैप मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ रेड हाउस के छात्र देवव्रत चौहान, द्वितीय स्थान कक्षा 7 ग्रीन हाउस के छात्र आशीष यादव, कक्षा सात येलो हाउस के छात्र आयूष यादव तथा तृतीय स्थान कक्षा 7 येलो हाउस के छात्र सत्यम भारद्वाज व कक्षा आठ रेड हाउस के छात्र भास्कर को मिला। सांत्वना पुरस्कार के रूप में येलो हाउस कक्षा छह लोट्स के अंकित प्रताप, ब्लू हाउस कक्षा छह लोट्स के रूद्र प्रताप तथा रेड हाउस कक्षा आठ लोट्स के विनय कुमार मौर्या को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुनीता पाल ने बच्चों की इस स्वनिर्माण ध्वज और मैप सृजन की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है जो हमें हमारे देेश की अस्मिता का अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी. पीटर ने बताया कि 71 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान विद्यालय की उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर, कंचन सिंह, रोबिंस जोर्ज, केवी सूजी, श्रीनिवास पांडा आदि लोग उपस्थित रहे।