मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के चालीसवां स्थित अमृत ममोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। स्काउट और गाइड ने पर्यावरण से बचाव के उपायों से लोगों को अवगत कराया । कालेज परिसर में दर्जनों पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया।
मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना के पूर्व वारंट आफिसर फिरंगी यादव और स्काउट एवं गाइड के जिला कमिश्नर अखिलेश चौहान ने स्काउट एवं गाइड के कर्तव्यों और उनके कार्यो पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट एवं गाइड से जुडे़ लोगों में देशप्रेम का जज्बा और अपने कर्तव्य के प्रति जागरुकता ही उन्हें औरों से अलग करती है। इस दौरान स्काउट एवं गाइडों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए अलंकृत किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल चांदनी रूखैयार, हनुमान राय, विशापा मुखर्जी ,स्काउट मास्टर रामहित यादव,श्वेता श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।