मऊ। आवासों के आवंटन अब घपलेबाजी नहीं चल सकेगी। इस बारे में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है।इसके लिए एक लिपिक की तैनाती करके फोन नंबर एलाट कर दिए गए हैं। जिन पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी। इन शिकायतों की रिपोर्ट प्रतिदिन डीएम को देनी होगी। जिलाधिकारी नेआवासों के आवंटन में धांधली की शिकायत दर्ज करने के लिए कंट्रोलरुम की स्थापना कर दिया है। आवास आवंटन में भ्रष्टाचार की शिकायत जनपद स्तर पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में फोन पर की जा सकती है। इसके लिए बेसिक और मोबाइल नंबर आवंटित किए गए हैं। कोई भी शिकायत कर्ता अपनी शिकायत बेसिक दूरभाष नंबर 0547-2220495 पर अथवा मोबाइल नंबर पर 09415845780 पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के वरिष्ठ लिपिक प्रकाश सिंह को नामित किया गया है। डीएम ने उन्हें निर्देश दिया है कि प्रकाश सिंह प्रतिदिन शिकायतों को दर्ज करके जिलाधिकारी और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को अवगत करायेगें।डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों में बालपेन्टिग कराकर इन फोन नंबरों का उल्लेख कराएं।