फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोटेदारों के राशन न वितरण करने, कम राशन देने , अधिक मूल्य लेने की शिकायतें अनवरत आती रहती हैं। ऐसी ही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को काफी महिलाएं जिला पूर्ति कार्यालय पर जा धमकीं। इन आक्रोशित महिलाओं ने कोटेदार पर दबंगई का आरोप लगाया। राशन न वितरित करने की शिकायत करते हुए प्रभारी डीएसओ का घेराव किया। प्रभारी डीएसओ ने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को महिलाओं को नियमानुसार राशन वितरण कराने का निर्देश दिया। तब जाकर महिलाएं वापस हुईं। नगर के भीटी मुहल्ले की लगभग 25 महिलाएं जिला पूर्ति कार्यालय पर जा धमकीं। उस समय अपने कक्ष में बैठे प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार सिंह का महिलाओं ने यह कहते हुए घेराव कर दिया कि वे दर्जन भर से अधिक बार शिकायतें कर चुकी हैं कि उनके मुहल्ले के कोटेदार राजकुमार द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितता की जाती है। कोटेदारों द्वारा नियत दरों से अधिक मूल्य लिया जाता है तथा निर्धारित वजन 35 किलो के स्थान पर महज 25 किलो राशन दिया जाता है। लेकिन उनकी शिकायतों पर विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं कोटे की दूकान पर जाने पर कोटेदार दबंगई दिखाते हुए अपमानजनक आचरण किया जाता है। बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान न मिलने का बहाना करके राशन देने से इनकार कर दिया जाता है। कई महिलाओं ने शिकायत किया कि सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें राशन देने में हीला हवाली की जाती है। रंभा नामक महिला ने आरोप लगाया कि उसे 18 महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत लेकर घेराव करने वाली महिलाओं में परमिला , सुधा, विद्योतमा , शैल , सरिता , सविता , लालसा , दुर्गावती , प्रभावती , स़ुनीता , फूलमती सहित काफी महिलाओं ने नियमानुसार राशन वितरण कराने की मांग किया। महिलाओं का तेवर देख प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया और क्षेत्रीय इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि वे शनिवारर को कोटेदार की दूकान पर जाकर इन महिलाओं को राशन वितरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें