मऊ। परदहां ब्लाक के सराया गांव निवासी और प्रधान रामानंद यादव की लंबी बीमारी के बाद मौत होने पर रिक्त हुए पद के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की गई। बरसात के बीच 1357 मतदाताओं में से 1057 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों का भाग्य मतदाता पेटिका में बंद किया।
सरया गांव के प्रधान रामानंद यादव की दो फरवरी को बीमारी के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान पंचास्थानीय निकाय निर्वाचन ने शासन से अनुमति प्राप्त कर उपचुनाव कराने की संस्तुति प्राप्त की। इस दौरान शुरू हुई प्रक्रिया में दिवंगत प्रधान प्रधान की पत्नी शकुंतला सहित तीन ने पर्चा दाखिल किया। लेकिन बाद में शकुंतला ने अपना पर्चा वापस कर लिया था। इस दौरान मैदान में उमाकांत यादव और दिनेश चौहान बचे। दोनों के बीच सीधी टक्कर होने पर शनिवार को वोटिंग के दिन एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त किया था। खुद पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ नगर पंकज सिंह और एसडीएम सदर राजेश कुमार मतदान केंद्र पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिए। इस दौरान सुबह सात बजे से शुरू हुआ वोट डालने का क्रम शाम को पांच बजे तक चला। इस दौरान करीब ढाई घंटे बरसात हुई। बावजूद इसके वोटरों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताते चले देर शाम पांच बजे तक अस्सी से ज्यादा प्रतिशत वोट पड़ा था। तहसीलदार सदर मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 1357 में से 1057 वोटरों ने वोट डाला है। बताते चले बरसात के बीच बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं ने वोट डाला।