बोझी बाजार(ब्यूरो)। घोसी कोतवाली अंतर्गत अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर टेघना गांव के पास शनिवार को अपराह्न दो बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से सीएचसी बड़रावं पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र के पूनापार अहिरौली गांव निवासी रामकरन चौहान (48) अपनी पत्नी चंदा (45) को बोझी बाजार से बाइक से अपने घर जा रहा था कि विपरीत दिशा से कपरियाडीह गांव निवासी दुर्गविजय सिंह (50) से एक मैजिक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।