फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (ब्यूरो)। भाजपा जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय रतनपुरा पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की प्रदेश सह संयोजिका डॉ. अलका राय ने महारानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती का अदम्य साहस एवं बलिदान हमेशा हमारे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। अपने राज्य के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए आक्रमणकारी अकबर के सामने झुकने से अच्छा अपने प्राणों का बलिदान करना स्वीकार किया। मुगलों के सामने झुकी नहीं। इस मौके पर डॉ. एसएन सिंह, विपिन वर्मा, रमाकांत यादव, राजवंशी चौहान, अवधेश कुमार सिंह, प्रेम गोड़, सहजानंद सिंह, राममिलन राजभर, अरविंद राम, विजय कुमार, सुरेंद्र, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें