फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक नहीं होने से पेंशन पाने से वंचित हैं 12087 वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। लेकिन पेंशन पाने वाले लाभार्थियों का बैंक खाता एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से लिंक न हो पाने से वृद्धा पेंशनधारकों को महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही है। इससे उनकी स्थिति आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। वे पेंशन मिलने की आस में बैंकों का चक्कर काटने को विवश हो रहे हैं। हर बार उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है। इसमें से कई लोग ऐसे हैं, जिनके लिए पेंशन ही गुजारे का माध्यम है। विभागीय आंकड़ों में 12087 वृद्धा पेंशन धारक पेंशन पाने से वंचित हैं। संबंधित विभागीय अधिकारी एक दूसरे की जवाबदेही बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 87609 वृद्धा पेंशन धारक हैं। सरकार की तरफ से प्रतिमाह एक हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। लेकिन महीनों से पेंशनधारकों के खाते में पेंशन न पहुंचने से लाभार्थियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से जनवरी 2024 में पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजा गया था। लेकिन अभी तक 12087 लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है। अधिकांश लाभार्थियों का बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक न होने से लंबे समय से पेंशन नहीं मिल पा रहा है। विभाग की तरफ से तकनीकी खामी से पेंशन से वंचित होने वाले लाभार्थियों की सूची ब्लाॅकवार, ग्राम सभावार भेजी गई है। सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन आला अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं।
इस संबंध में बढुुआ गोदाम क्षेत्र के कलावती देवी, सीता देवी, मनभावती यादव और सविता शर्मा का कहना है कि बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा वृद्धावस्था पेंशन ही है। बैंक जाने पर अंगूठा काम नहीं करता है। ऐसे में वापस होना पड़ रहा है। पेंशन के लिए बैंक के चक्कर लगाकर थक गए हैं। पता नहीं चल पा रहा है कि क्या गड़बड़ी है। इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार का कहना है कि लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि भेजी गई है। बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक न होने के चलते 12087 पेंशन लाभार्थियों के खाते मेंं पेंशन की राशि नहीं जा पा रही है। ब्लॉकवार सूची भेज दी गई है। अधिकारियों, कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन




-
पेंशन पाने से वंचित पेंशनधारकों का ब्लॉकवार विवरण
ब्लॉक
बड़रांव 995

दोहरीघाट2025

फतेहपुर मंडाव1019

घोसी-505

कोपागंज-1090

मुहम्मदाबादगोहना800

परदहां -1050

रानीपुर 2389

रतनपुरा 2214



कोट
पेंशनधारकों के बैंक खाता को एनपीसीआई से लिंक कराने के लिए समस्त बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है। शिकायत मिलने पर संबंधित शाखा प्रबंधकों के खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-एके सिन्हा, एलडीएम, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें