फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली कर्मी से मारपीट और गाली गलौज, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लिलारी भरौली में मीटर लगाने के दौरान बिजली कर्मचारी के साथ एक ग्रामीण ने मारपीट किया। इस मामले में पीड़ित ने शुक्रवार की देर शाम एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार गोरखपुर जनपद के ग्राम बेला खुर्द सिकरीगंज निवासी प्रवीन कुमार पुत्र विदेशी राम बिजली विभाग के 33/11 केवी सब स्टेशन, टंड़ियांव में मीटर रीडिंग करने और बिजली बिल बनाने का कार्य करता है। अपनी ड्यूटी के क्रम में वह कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम लिलारी भरौली में धर्मराज चौरसिया के यहां अपने सहयोगी मीटर रीडर आकाश गिरी के साथ मीटर रीडिंग करने और बिजली बिल बनाने गया। आरोप लगाया कि जब बिजली उपभोक्ता धर्मराज से मीटर रीडिंग करने और बिजली बिल के लिए कहा तो वह भड़क गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें