फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरस रहे 1200 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। भीषण गर्मी में जलनिगम के जिम्मेदारों की उदासीनता से 1200 लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। चार दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के चलते दुबारी स्थित जल निगम के ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति बाधित है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी समस्या को दूर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। जलनिगम के ओवरहेड टैंक से दुबारी, गोबरही, लक्ष्मीपुर, टमठा, भठिया ,भानपुर, रतनपुरा मैनपरवा, मोलनापुर, पचई पट्टी, छठई पट्टी, पालपुरा, बिग्रहपुर आदि गांवों में करीब 1200 ग्रामीणों को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। चार दिन पूर्व तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति बाधित हो गई, तब से अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस संबंध में सर्वेश, राजन सिंह, अजय गुप्त, किशोर, रामबाज सिंह, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र, मोहन सिंह, तैयब अहमद ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होने के बारे में बताया गया। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन लोग पानी के लिए परेशान हैं। जलनिगम के अवर अभियंता सतेंद्र कौशल ने बताया कि देर रात तक तकनीकी गड़बड़ी ठीक करा कर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें