फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1.20 लाख परीक्षार्थियों ने दी परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
मधुबन के गांगेवीर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देते छात्र -छात्रा।संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। परीक्षा में 1.20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल पर नजर रखने के लिए विभाग की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से टीम का गठन किया गया था। विभागीय टीम में शामिल अधिकारियों ने विद्यालयों में हो रही परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.25 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। मंगलवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में 1.20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन पहली पाली में कक्षा दो, कक्षा तीन की गणित, कक्षा चार से कक्षा छह तक हिंदी और कक्षा सात और कक्षा आठ में विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक संस्कृत की परीक्षा हुई। परीक्षा 21 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए बीएसए की तरफ से टीम का गठन किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय सहित टीम में शामिल अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।

मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। एआरपी समर बहादुर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भरथिया का निरीक्षण किया। वहीं, एआरपी सच्चिदानंद मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय उसुरी मधुबन-दो और चक गोपाल का पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन


सूरजपुर। क्षेत्र के रोशनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से प्रश्नों के उत्तर लिखे। पहले दिन कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने गणित जबकि कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी।

मधुबन के गांगेवीर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देते छात्र -छात्रा।संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें