फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में भिड़े दो पक्ष: सतइसा कार्यक्रम में खाना खा रहे लोगों पर फेंका पत्थर, मारपीट में 12 घायल; 19 गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 07:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सनेगपुर में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। खाना खा रहे मेहमानों के ऊपर पत्थर मारने पर विवाद शुरू हुआ था। घटना के बाद 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
मारपीट के बाद सदर अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सनेगपुर में शुक्रवार की रात सतइसा कार्यक्रम में खाना खा रहे मेहमानों पर पत्थर फेंकने के मामले में मारपीट हो गई। घटना में 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सनेगपुर निवासी जग्गी राजभर का पोता हुआ है। शुक्रवार को 27 दिन पूरा होने पर सतइसा का कार्यक्रम था। आरोप है कि रात के समय खाना खाने के दौरान साहनी परिवार के लोग अपने छत से खाना खा रहे मेहमानों पर पत्थर फेंकने लगे। कई बार मना करने पर भी नहीं माने। इस पर विवाद बढ़ गया। 

देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। घटना में महिला पुरुष सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की सुबह पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज करते हुए सनेगपुर निवासी श्याम सुंदर राजभर, रामप्रवेश राजभर, मीरा राजभर, सरिता राजभर, सरिता, कृष्णा साहनी, रोहित साहनी, दिलीप साहनी, महेश साहनी, धर्मशीला, राजेश साहनी, वंदना साहनी, कमली साहनी, कंचन साहनी, सीता साहनी, रबड़ी साहनी, सावित्री साहनी, बचनू साहनी, बिद्दा देवी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस 
सनेगपुर में सतइसा कार्यक्रम के दौरान मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया गया। मामले में दोनों पक्ष से 19 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना दक्षिण टोला 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें