फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 117 परीक्षार्थियों ने छोड़ी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
नगर ​स्थित जीवनराम इंटर कालेज से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा में पंजीकृत 1356 के सापेक्ष 1239 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। जिले में इस परीक्षा के लिए 147 सीटें निर्धारित हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 8वीं कक्षा के 1356 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में एएल नोमानी इंटर कॉलेज, आलिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक हुई।
परीक्षा में पंजीकृत 1356 के सापेक्ष 1239 परीक्षार्थी शामिल हुए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रख रहे थे। जिले में इस परीक्षा के लिए 147 सीटें निर्धारित हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक लगातार चार वर्षों तक एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें