फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी समेत 34 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना ने जिले को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में जकड़ लिया है। इसका अंदाजा जिलें में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों से लगाया जा सकता है। हालत यह है कि ग्रामीणांचल से ज्यादा शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मिले है। शुक्रवार को बीएचयू से आई रिपोर्ट में 32 कोरोना संक्रमितों के मिलने से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 252 हो गई है। शुक्रवार को मिले मरीजों में एक कर्मचारी सीएमओ कार्यालय और एक कर्मचारी जिला महिला अस्पताल का शामिल हैं। बीते दो दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण के 69 मामले मिले हैं। इसमें केवल चार मामले ग्रामीणांचल के है, जबकि 63 मामले नगर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 34 नये मरीज मिले हैं। इसमें नगर के कंटेनमेंट जोन मुंशीपुुरा से 13 मरीज, कतुुआपुरा से 9, सहातदपुरा मुहल्ले से सात मरीज मिले है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल की महिला सफाई कर्मी के साथ सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी भी शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले।
इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरईपार से एक, घोसी तहसील के भगवानपुर से एक तथा बलिया जिले क रसड़ा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 32 मरीजों के मिलने के बाद जिले में मरीजों संक्रमितों की संख्या जहां 252 पहुंच गई। वहीं तीन की मौत और 97 मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होकर घर आने से एक्टिव मरीजों की संख्या 152 पहुंच गई हैं। इसीक्रम में शहरी क्षेत्र में जिले में यह दूसरा दिन है जब लगातार दोनों दिन 30 से अधिक मरीज मिले है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से नगर अब पूरी तरह खतरे में है, क्योंकि लगातार शहर में तीन दिन से लगातार 10 से अधिक रोगी मिल रहे हैं।शुक्रवार को मिले 34 मरीजों में 31 मरीज नगर के हैं। वहीं बीते दो दिनों में मिले 69 मरीजों में 63 मरीज नगर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें