सोमवार को नगर के विभिन्न मार्गो पर आरटीओ के यात्री कर अधिकारी माधवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 डग्गामार तथा 31 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
सोमवार को बलिया मोड़, भीटी चौक, ढेकुलिया घाट पर यात्री कर अधिकारी माधवेंद्र सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके द्वारा 12 डग्गामार वाहनों चालकों पर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की। वहीं 31 चार पहिया तथा दो पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट तथा हेलमेट नहीं पहनने और गाड़ी से संबंधित दस्तावेजों का न दिखाने पर कार्रवाई की गई।