रेलवे स्टेशन पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए आरपीएफ तथा जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामानों को चेक करते हुए ट्रेनों के बोगियों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान चारों प्लेटफार्म तथा सर्कुलेटिग एरिया के अलावा परिसर में खड़ी वाहनों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी तलाशी ली गई।
आरपीएफ प्रभारी डीके राय तथा जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अभियान देर शाम चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेनों को पकड़ने वाले यात्रियों के सामानों को चेक किया और ट्रेन से उतरने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए आशंका होने पर उनकी चेकिंग की। साथ ही ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की जांच की गई। आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अलर्ट जारी करने के साथ नशीले पदार्थो की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।