हत्या के मामले में आरोपी का समर्पण कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारा गांव में पूर्व प्रधान विजयशंकर राय की गत दिनों हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम लोकेश नागर ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी प्रभात राय उर्फ बंटी राय पुत्र मनोज राय कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव का रहने वाला है।