कोपागंज थाना क्षेत्र के भावरकोल मोड़ से आगे पशु अस्पताल के सामने एक शिक्षिका की बाइकसवार युवकों ने गले में से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। शिक्षिका ने भाग रहे युवकों के पीछे चिल्लाते हुए कुछ दूर तक दौड़ी, लेकिन बाइकसवार फरार हो गए। पुलिस ने युवकों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कसारा मोड़ निवासनी श्वेता सिंह भावरकोल गांव से सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बाद वापस भातकोल मोड़ आकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान जव वह पशु अस्पताल के पास पहुंची तभी थाना की ओर से बाइकसवार दो युवक पहुंचे और तुरंत अध्यापिका के गले से सोने की चेन खिंच कर तेज रफ्तार में बाइक से भाग गए। बहरहाल पुलिस एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही वहां पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बाइकसवार युवकों को धरपकड़ में जुटी हुई है।