फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे संग निकाली श्याम निशान शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। श्री श्याम संघ के तत्वावधान में भक्तों ने मंगलवार को गाजे बाजे के बीच श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते नाचते चल रहे थे। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा सदर चौक, बाटा, रौजा, सिंधी कालोनी, फाटक, रोडवेज होते हुए निर्माणाधीन श्री खाटू श्यामजी मंदिर सहादतपुरा हनुमान मंदिर तक गई। मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम की आरती की गई। मऊ से लगभग 50 भक्त जयपुर के लिए ट्रेन से प्रस्थान करेंगे और 15 मार्च को रींगस से खाटू धाम 18 किलोमीटर पैदल हाथों में निशान उठा कर बाबा के मंदिर खांटू धाम में बाबा को समर्पित कर मत्था टेकेंगे। नौ से 19 मार्च तक भव्य लक्खी मेला का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया जाता है। इन 10 दिनों में बाबा का मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। बाबा इन 10 दिनों में 50 लाख से ज्यादा भक्तों को दर्शन देंगे। इसके पूर्व सोमवार की रात राजस्थान भवन में बाबा के निशान कीर्तन का आयोजन किया गया। पिंटू शर्मा के भजन ने लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पपर ओम रूंगटा, बिट्ठल दास गुजराती, सत्यदेव केडिया, सुनील गुप्ता, त्रिभुवन मोदी, विजय, रमेश, आलोक, संजय, विनोद, घनश्याम, राजा, ओम टेलर, सुनील कल्यानिया, आशीष, राकेश, आकाश, रोहित, शिवम, गौरव, राजीव, राकेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें