फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय खरवार महासभा का जिला सम्मेलन नगर के हिंदी भवन में आयोजित किया गया। खरवार समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर आक्रोश प्रकट किया गया। साथ ही पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर खरवार ने कहा कि खरवार जाति के लोगों को जाति का प्रमाण पत्र तहसीलों पर नहीं बन रहा है। इससे जाति के लोगों का विकास अवरुद्ध हो रहा है। कहा कि विभागीय लापरवाही से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसके चलते समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से कट गए हैं। कहा कि प्रशासन शासन के निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रहा है। कहा कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होने पर छात्रों को उनका हक नहीं मिल रहा है। अगर प्रमाण पत्र बन जाते तो समाज के प्रतिभाओं को उनका हक मिलता और वे आगे जाते। मांग किया कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए अतिशीघ्र प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं। अखिलेश कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
अंत में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर घनश्याम खरवार, चंद्रमोहन खरवार, प्रमोद खरवार, प्रियांशु खरवार, दिग्गन खरवार, भारती खरवार, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें