फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से लकड़ी उतारने के दौरान उपर गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में गुरुवार की शाम ईंट भट्ठे पर ट्राली से लकड़ी उतारने समय हादसा हो गया। भारी लकड़ी का बोटा एक मजदूर पर गिर गइया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी सुरेंद्र (45) पुत्र मिठुरी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पिछले एक दशक से काम कर रहा था। गुरुवार को भट्ठे पर लकड़ी लदी ट्राली वहां पहुंची। भट्ठा मालिक के कहने पर सुरेंद्र ट्राली पर लकड़ी को उतारने लगा। इसी दौरान लकड़ी का एक बोटा सुरेंद्र के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इससे आक्रोशित मजदूर और मृतक का बेटा रमेश भट्ठा मालिक से मुआवजे की मांग करने लगे। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर लौट गई। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें