रानीपुर। क्षेत्र के खुरहट बाजार स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार की शाम को सपा और बसपा कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए गठबंधन पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और बधाई दी।
सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और बसपा के वरिष्ठ नेता मिट्ठू राजभर के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने गठबंधन पर प्रसन्नता जताया और मिठाइयां वितरित किया। पार्टी नेताओं ने भाजपा को प्रदेश से बाहर कर देने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि गठबंधन हो जाने से अब भाजपा को उसकी ताकत का एहसास जनता करा देगी। बसपा नेता मिट्ठू राजभर ने कहा कि अब गठबंधन चुनाव की दिशा तय करेगा। इस अवसर पर सूर्यभान यादव, जयनाथ यादव, नन्हकू प्रसाद राजभर, भरत राजभर, विजय यादव, शंभू राम, सुक्खू प्रसाद, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव और हरिनाथ यादव सहित काफी संख्या में दोनों दलों के नेता मौजूद रहे।