क्षेत्र के गोठा में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रास्ते के अपनी जमीन देने वाले भूमिदान दाताओं तथा एसडीएम सीएल सोनकर को अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के मुरादपुर हाल्ट से नहर तक रास्ते के निर्माण में अपनी भूमि दान देने वाले किसान उमेश राय, श्रीप्रकाश राय, उमेश राय, प्रेम राय, प्रताप मौर्य, एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि हम हर मुद्दे को बैठकर सुलझा सकते हैं। यह एक पुनीत कार्य है। लेखपाल चाहे तो हर समस्या का समाधान निपटा सकता है। जिसमें ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। भूमि दान दाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज आपलोगों के भूमि दान देने से दर्जनों गांव के लिए रास्ता सुगम बना दिया। विशिष्ट अतिथि विनोद यादव ने कहा कि रास्ते के लिये बिना पैसा लिए जो आपने अपनी भूमि देकर दर्जनो गांवों के लोगों का आवागमन का मार्ग प्रशस्त किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबचन यादव, ग्राम प्रधान मणिंद्र यादव, विक्टर राय आदि शामिल रहे।